बड़ा हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा का भक्तिमय आयोजन हुआ

हरिद्वार। शनि अमावस्या के पावन अवसर पर बड़ा हनुमान मंदिर, आश्रम बैरागी कैंप में सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा का भक्तिमय आयोज सम्पन्न हुआ। आश्रम संचालक एवं गौ सेवक श्री मंजूनाथ प्रभाकर जी के सान्निध्य में तथा पूज्य स्वामी मोहनानंद जी और उत्तराखंड गौ सेवा प्रमुख श्री राजेंद्र अंथवाल जी की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन जिसमें सभी भक्तों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!