अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पंचायती श्री महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा गुरु मनुष्य के सच्चे पथ दर्शन होते हैं गुरु का मार्गदर्शन मनुष्य के भाग्य का उदय कर देता है गुरु से बड़ा और सच्चा हितैषी हमारा कोई और हो ही नहीं सकता ऐसे ही पतित पावन सानिध्य थे परम वंदनीय सन्यासिनी माता ललिताम्बा जी महाराज इस अवसर पर बोलते हैं पंचायती श्री जूना अखाड़े की पूर्व सचिव श्री महंत देवानन्द सरस्वती महाराज ने कहा गुरु का ज्ञान सूर्य के सामान दिव्य तथा प्रकाशमान होता है जिस प्रकार सूर्य संपूर्ण सृष्टि को अंधकार से मुक्ति दिलाते हुए प्रकाश प्रदान करते हैं इसी प्रकार गुरु भी किसी बिना भेदभाव के सभी भक्तों को उनके कल्याण हेतु भक्ति के साथ-साथ ज्ञान प्रदान करते है इस अवसर पर बोलते हुए क्षेत्र के कर्मठ नेता भाई अनिरुद्ध भाटी ने कहा गुरुदेव का मार्गदर्शन भक्तों के लिये पुनीत फलदायी होता है सतगुरु देव इस पृथ्वी लोक पर हमारे सच्चे मार्गदर्शक होते हैं एक सच्चा संत एक सच्चा साधक भक्तों को सही दिशा प्रदान करते हुए उनके जीवन को कल्याण की और ले जाते है जिस स्थान पर संतों के चरण कमल पड़ जाये वह स्थान खुद ही तीर्थ बन जाता है और गुरुजनों संत महापुरुषों के पावन वचन हमारे मानव जीवन को सार्थकता प्रदान करते हैं ऐसे सभी संत महापुरुष सत्गुरुओं के चरणों में हमारा कोटि-कोटि प्रणाम जो अपने पावन चरण कमल इस पावन धर्म भूमि पर लाये हम सब भक्तों का जीवन धन्य हो गया।
