सामाजिक संगठन मिशन युवा शक्ति (एम.वाई.एस.सी. फाउंडेशन) ने अपना सातवां स्थापना दिवस मनाया

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

ग्राम  चपरगढ़ में जरुरतमंद महिलाओं को कम्बल और स्व रोजगार हेतु सिलाई मशीन वितरित की गईं।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित चपरगढ़ ने बताया कि संगठन गत कई वर्षों से जरुरतमंद लोगों की मदद करते आया है और लोगों को सामाजिक कार्य करने हेतु जागरूक करता रहा है। स्थापना दिवस के अवसर पर ‘आत्मनिर्भरता की ओर एक कदम’ मुहिम के अंतर्गत क्षेत्र की करीब 50 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन बांटी गई हैं जिससे वे अपना जीवन यापन कर सकें, उन्होंने कहा कि यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।

इस मौके पर सोरन प्रधान उम्मेद एडवोकेट प्रमोद शर्मा विचित्र कुमार सुरेश नम्बरदार सुरेंद्र बंसल सल्लन पहलवान सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!