शिवडेल स्कूल के स्थापना दिवस के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। जगजीतपुर रोड स्थित शिक्षा क्षेत्र की प्रबुद्ध संस्था शिवडेल स्कूल का रजत जयंती महोत्सव 21 और 22 नवंबर 2025 को एक भव्य दिव्य कार्यक्रम में बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है रजत जयंती महोत्सव के संदर्भ में विद्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि 21 नवंबर की सांस्कृतिक संध्या में नर्सरी से लेकर कक्षा 5 तथा 22 नवंबर को सांस्कृतिक संध्या में कक्षा 6 से 12 तक के प्रतिभागी छात्र-छात्राएं प्रस्तुतियां देंगे कार्यक्रम में विशिष्ट संतों के साथ-साथ उत्तराखंड उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत पूर्व मुख्यमंत्री तथा हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत डीएम हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित सीडीओ डॉ ललित नारायण मिश्रा एसपी श्री परमेंद्र डोभाल माननीय विधायक गण तथा अनेकों विशिष्ट विभूतियां कार्यकर्म में संभवत उपस्थित रहेंगे इस अवसर पर परम पूज्य स्वामी शरदपुरी जी महाराज का पावन सानिध्य सभी भक्तजनों तथा छात्र-छात्राओं को प्राप्त होगा यह जानकारी श्री जितेंद्र रघुवंशी शिवदयाल स्कूल जगजीतपुर के प्रधानाचार्य श्री अरविंद कुमार बंसल तथा शिवदयाल स्कूल रानीपुर भेल सेक्टर 1 के प्रधानाचार्य श्री पुनीत श्रीवास्तव आदि ने दी तथा बताया इस अवसर पर संत महापुरुषों के दिव्य अमृत वचनों के साथ-साथ विशिष्ट जनों का सानिध्य तथा मार्गदर्शन तथा अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!