हरिद्वार ट्रैवल एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयो का शपथ ग्रहण समारोह

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। गणमान्य विभूतियों की उपस्थिति के बीच संपन्न हरिद्वार देवपुरा स्थित भारत सेवा संघ के सभागार में हरिद्वार ट्रैवेल संगठन के पदाधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिद्वार नगर विधायक श्री मदन कौशिक विधायक श्री आदेश चौहान नगर निगम मेयर श्रीमती किरण जैसल पूर्व मेयर मनोज गर्ग पूर्व पार्षद अनिरुद् भाटी पूर्व पार्षद राजीव भार्गव सहित अनेको गण मान्य विभूतियों की उपस्थिति के बीच नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री मुकेश मनोचा महामंत्री श्री रवि मनोचा कोषाध्यक्ष श्रीहिमांशु गुप्ता ने अपनी नवनिर्वाचित कार्यकारणी के साथ पद तथा गोपनीयता की शपथ ली इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री नगर विधायक श्री मदन कौशिक ने कहा ट्रेवल्स व्यापार सिर्फ व्यापार ही नहीं सेवा का एक माध्यम है विश्व भर से आने वाले तीर्थ यात्रियों को चारों धाम की यात्रा कराना उनके लिए सुलभ यात्रा की व्यवस्था करना एक बहुत बड़ी सेवा है एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है नवनिर्वाचित कार्यकारणी इन सब व्यवस्थाओं पर कसौटियों पर खरी उतरेगी तथा अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेगी इन सबके लिये हमारी शुभकामनाये हैं इस अवसर पर बोलते हैं नगर निगम मेयर श्रीमती किरण जैसल ने कहा हरिद्वार ट्रेवल्स एसोसिएशन के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीयो पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां है वह अपनी जिम्मेदारियों पर खरे उतारेंगे तथा ट्रैवलस सेवा को व्यापार नहीं सेवा समझकर चारों धाम जाने वाले तीर्थ यात्रियों की सेवा करें ऐसी मेरी अनंत शुभकामनायें है इस अवसर पर भारी संख्या में ट्रेवल्स व्यापारी तथा स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!