पुष्कर सिंह धामी ने मकानों पर नंबर प्लेट लगाने के संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी टिहरी एवं उत्तरकाशी की ओर से जारी आदेशों को रद्द करने के साथ ही मामले की जांच के निर्देश दिए है

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

देहरादून। टिहरी एवं उत्तरकाशी जिले के जिला पंचायत राज अधिकारियों की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ भारत मिशन आदि कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के लिए मकानों में नंबर प्लेट लगाने का कार्य एक बाहरी व्यक्ति को देने से संबंधित पत्र सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसका संज्ञान लेते हुए इस संबंध में अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।सीएम ने कहा, सरकार के संकल्प के अनुरूप सभी योजनाएं और कार्यक्रम जनहित, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ लागू करने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा, 10 करोड़ तक के सरकारी अधिप्राप्तियों में स्थानीय लोगों को सर्वोच्च प्राथमिकता दिए जाने के आदेश का हर स्तर पर सख्ती से पालन किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!