आर्य समाज का 61वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार । रविवार को 31 कुंडीय राष्ट्रीय कल्याण महायज्ञ आर्य समाज, सेक्टर 1 , हरिद्वार द्वारा आयोजित किया गया। 61वें वार्षिकोत्सव के प्रथम दिन उद्घाटन समारोह में यज्ञ, वैदिक भजन,प्रवचन और प्रसाद वितरण किया गया I दूसरे दिवस पर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के वेद विभाग के आचार्य ज्ञानेंद्र ने यज्ञ पूर्ण करवाया। यज्ञ के मुख्य ब्रह्मा कुरुक्षेत्र से आए आचार्य देवव्रत मीमांसक रहे। यज्ञ में श्री गिरधारी लाल चंदवानी परिवार मुख्य यजमान बना । उनके द्वारा सभी को दैनिक यज्ञ विधि पुस्तक विस्तृत की गई। डॉ महेंद्र आहूजा ने सत्यार्थ प्रकाश की प्रतियां सभी को उपहार दीं। प्रथम दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के महामंत्री विनय आर्य ने कहा कि आर्य समाज राष्ट्र और मानव निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

आचार्य वेदव्रत मीमांसक जो 20 वर्षों से कुरुक्षेत्र में आचार्य कुलम द्वारा वैदिक शिक्षा का प्रचार कर रहे हैं उन्होंने यज्ञ की महिमा का विस्तार से वर्णन किया, जिससे सभी उपस्थित लोगों को ज्ञान और आध्यात्मिकता की प्राप्ति हुई। उन्होंने वामन अवतार, देवासुर संग्राम और पौराणिक कथाओं का जीवन में महत्व इस पर प्रकाश डाला। यज्ञ के ‘इदं न मम’ भाव को अपने जीवन में उपयोग करने के लिए आह्वान किया पंडित प्रदीप दो समय यज्ञ में अपनी आहुति देनी के लिए आवाहन किया। आर्य समाज बीएचईएल हरिद्वार के प्रधान एवं भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक डॉ बलवीर तलवार ने बताया कि भेल आर्य समाज के सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। डॉo बलवीर तलवार ने बताया कि वार्षिकोत्सव समारोह के समापन समारोह अवसर पर 31 कुंडीय राष्ट्र कल्याण यज्ञ मैं देश भर से आए सदस्यों ने प्रतिभाग किया। यज्ञ के उपरांत स्वस्तिवाचन के साथ सभी को आचार्य ने आशीर्वाद दिया। ध्वजारोहण के साथ सुबह का सत्र समाप्त हुआ।उसके बाद भजन , प्रवचन, और भोजन प्रसाद वितरण किया गया। उत्तराखंड आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान डीपी यादव ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण में आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर रजत अग्रवाल, भेल के पूर्व ईडी अनिल कपूर और अन्य गण मान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दिनेश चंद्र शास्त्री ने वार्षिक उत्सव में प्रथम दिवस पर अपना उद्बोधन दिया। इस अवसर पर डॉ महेंद्र आहूजा, श्रीमती संतोष, ज्योति आर्य,आर्य समाज के जिला प्रधान डॉ श्याम सिंह आर्य, मंत्री वीरेंद्र आर्य, विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्य आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!