अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। पुरुषार्थ भवन में राजकुमार भूटानी जी के जन्मदिन के उपलक्ष मे संत महापुरुषों का भोजन भंडारा कराकर संत सम्मान के रूप में अपना 58 वा जन्मदिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया विशाल भंडारे में साधु संतों का भंडारा दक्षिणा कर संत सम्मान के रूप में अपना जन्म दिवस मनाया कई वर्षों से लगातार पुरुषार्थ भवन में अपना जन्म दिवस संत महापुरुषों के साथ इसी प्रकार मनाते हैं यह अन्य लोगों के लिए प्रेरणा है
कि हम बड़े-बड़े होटल रेस्तरां आदि में बड़े-बड़े लोगों के बीच जन्म दिवस मनाते हैं किंतु संत महापुरुषों का सम्मान करते हुए उनके बीच जन्म दिवस मनाना जीवन की एक सबसे बड़ी उपलब्धि है संत सनातन का यह स्वरूप है जो ईश्वर की आराधना करते हुए संपूर्ण विश्व में सनातन का शंखनाद करते है।
