अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 4 अक्टूबर से करेगी दो दिवसीय चित्रगुप्त कथा

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा अपने दूसरे वर्ष की दो दिवसीय भगवान श्री चित्रगुप्त कथा 4 अक्टूबर से चित्रकूट आश्रम घाट, भूपतवाला में आयोजित की जाएगी। प्रेस क्लब सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि यह आयोजन धार्मिक आस्था सांस्कृतिक एकता और समाज में कर्तव्यबोध के संदेश को आगे बढ़ाने का एक सतत प्रयास है। पिछले वर्ष से इस कथा की शुरुआत हुई थी। इसमें प्रदेश और देश भर से श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। सभी श्रद्धालुओं से कथा में पहुंचने की अपील की है। कहा कि दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत पहले दिन शाम पांच बजे से घाट पर गंगा आरती एवं धार्मिक अनुष्ठान और शाम 7 बजे सांस्कृतिक और भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन जाएगा। 5 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से घाट पर भगवान श्री चित्र गुप्त कथा का घाट पर आयोजन किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में मुकेश श्रीवास्तव राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष , इंद्रसेन श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष उत्तरप्रदेश , अनीता सक्सेना प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ,पीयूष निगम, सुशील सक्सेना रवि सरन, प्रदेश अध्यक्ष राजनीतिक प्रकोष्ठ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!