हरिद्वार कश्यप समाज आश्रम का 35वें वार्षिक सम्मेलन का आयोजन धूमधाम से मनाया

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। कश्यप समाज आश्रम हरिद्वार के 35 वें वार्षिक सम्मेलन और प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा पर जोर दिया गया। कश्यप समाज के युवाओं से आह्वान किया गया है वे पढ़ें और आगे बढ़ें। महर्षि कश्यप घाट पर हुए सम्मेल में बतौर मुख्य अतिथि सतीश कुमार कश्यप ने कहा कि समाज शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है, जबकि, शिक्षा के बिना कोई भी समाज राजनीतिक और सामाजिक विकास नहीं कर सकता है, इसलिए, अभिभावक अपने बच्चों को जरूर पढ़ाएं। जिला पंचायत सदस्य अंकित कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों को एकजुट होना चाहिए। युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। कहा कि युवा समाज का विकास करने के लिए आगे आएं। अजीतपुर के पूर्व प्रधान मायाराम कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज उत्तराखंड में लाखों की संख्या में रहता है, लेकिन, समाज को राजनीति के क्षेत्र में महत्व नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने एकजुटता से प्रदेश और देश की राजनीति में अपना हिस्सा पाने की अपील की, इसलिए, समाज आपसी मतभेद भुलाकर एक होकर राजनीति करे।इस मौके पर कश्यप समाज आश्रम हरिद्वार के अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!