अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। आगामी कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के लिए आवश्यक संसाधनों की जानकारी एकत्र करने एवं प्रस्तावों को अन्तिम रुप देने के लिए पुलिस महानिरीक्षक/नोडल अधिकारी कुम्भ मेला-2027 डॉ0 निलेश आनन्द भरणें की अध्यक्षता में सीसीआर भवन में बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल सहित जनपद देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल से पुलिस पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में एसपी सिक्योरिटी मंजूनाथ टीसी, कमांडेंट 40 पीएसी तृप्ति भट्ट, एसपी ट्रैफिक हरिद्वार जितेन्द्र मेहरा, एसपी सिटी पंकज गैरोला सहित एसडीआरएफ, एटीसी, पीटीसी के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
